Skip to main content

Motivational Story:शेर, बकरी और चील: एक कड़वी सच्चाई।

 क्या आपने कभी शेर की पीठ पर बकरी को बैठे देखा है? यह सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन जंगल की दुनिया में एक बार ऐसा आश्‍चर्य हुआ था। लेकिन वहीं दूसरी तरफ, एक चील ने जब भलाई का काम किया, तो उसे इनाम में अपने पंख गवाने पड़े।

        आखिर एक ही जैसे 'उपकार' के दो अलग-अलग परिणाम क्यों? आज की यह Sher aur Bakri Ki Kahani सिखयेगी कि हमें उपकार किसकी करनी चाहिए और किसकी नहीं। यह Hindi Moral Story एक उच्‍च कोटि का Prerak Prasang है, जो आपको गहरे Life Lessons in Hindi सिखाएगी। अगर आप Inspirational Stories और Short Stories in Hindi पढ़ने के शौकीन हैं, तो यह कहानी अंत तक जरूर पढ़ें।

Hindi Moral Stories  Short Stories in Hindi  Prerak Prasang  Life Lessons in Hindi  Sher aur Bakri Ki Kahani  Inspirational Stories
sher aur bakri

        एक समय की बात है जंगल में शेर और शेरनी शिकार के लिये निकले । शिकार के तलाश में बहुत दूर निकल किंतु शिकार नही मिल पाया। उधर मांद में अपने बच्चों को अकेला  छोडकर आए थे।

        जब देर तक शेर शेरनी नही लौटे तो शावक परेशान होने लगे और भूख से छटपटाने लगे। तथा बार बार मांद से बाहर निकल कर मां की राह देखने लगे।

        अचानक उसी समय एक बकरी वहीं से गुजर रही थी । शावको मनोस्थिति और व्याकुलता को बकरी समझ गई। उसे दया आई और उन बच्चों को दूध पिलाया फिर बच्चे मस्ती और उछल कूद करने लगे.तथा बकरी के साथ ही खेलने लगे। बच्चों को मस्ती करते देख बकरी को भी आनंद आने लगा।

        तभी थके हारे शेर शेरनी वहा पहुंच आये. बकरी को देख लाल पीले होकर शेर हमला करने ही वाला था 

         तभी बच्चों ने कहा इसने हमें अपना दूध पिलाकर बड़ा उपकार किया है , नही तो हम भूख से मर जाते।ये सुनकर शेर बहुत खुश हुआ और कृतज्ञ होकर बोला हम तुम्हारा उपकार कभी नही भूलेंगे, जाओ आजादी के साथ जंगल मे घूमो फिरो।

        अब बकरी जंगल में निर्भयता के साथ रहने लगी । यहाँ तक कि शेर के पीठ पर बैठकर भी कभी कभी पेडो के पत्ते खाती थी।

        एक दिन यह दृश्य चील ने देखा । चील ने  हैरानी से बकरी को पूछा । बकरी ने पूरी बात चील को बताई तब उसे पता चला कि उपकार का कितना महत्व है।

        चील ने यह सोचा कि एक प्रयोग मैं भी करती हूँ, चील को एक दिन मौका भी मिला।चील ने देखा कि चूहों के छोटे छोटे बच्चे दलदल मे फंसे थे। निकलने का प्रयास करते पर कोशिश बेकार हो जाती ।
चील ने उनको पकड पकड कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

        बच्चे भीगे थे सर्दी से कांप रहे थे तब चील ने अपने पंखों में छुपा कर , बच्चों को गर्मी दी जिससे बेहद राहत मिली.चूहे बच्चे स्वस्थ हो गए।

        काफी समय बाद चील उडकर जाने लगी तो हैरान हो उठी। चूहों के बच्चों ने उसके पंख कुतर डाले थे।

         चील ने यह घटना बकरी को सुनाई । और कहा तुमने भी उपकार किया और मैंने भी, फिर यह फल अलग क्यों? ?

बकरी हंसी फिर गंभीरता से कहा....

''उपकार करो,तो शेरों पर करो,चूहों पर नही।''

क्योंकि कायर कभी उपकार को याद नही रखते और बहादुर कभी उपकार नही भूलते नही।

Comments

Popular posts from this blog

ताप तो है पर प्रकाश नहीं – प्राचीन वेद कथा

      हिंदू धर्म की शिक्षाएँ प्रचीन काल में एक विद्वान ऋषि कक्षीवान हुआ करते थे ,जो हर प्रकार के वेदशास्त्र  में निपुर्ण थे। एक बार वे एक ऋषि से  मिलने गए जो उनके सामान ही विद्वान थे जिनका नाम था प्रियमेध और सभी वे भी सभी शास्त्रों के ज्ञाता थे। दोनों सहपाठी भी थे और जब भी वे दोनों मिलते तो दोनों के बीच एक लम्बा शास्त्रार्थ होता था। जिसमे कभी तो  प्रियमेघ और कभी कक्षीवान विजय होते थे।  उस दिन के शास्‍त्रार्थ में भी ऋषि कक्षीवान ने प्रियमेध से  एक प्रश्न पूछा कि वह कौन सी चीज है जिसे जलाने पर उस से ताप तो उत्पन्न होता हो किन्तु तनिक भी प्रकाश ना फैले?  प्रियमेध ने बहुत देर तक सोच-विचार किया परन्तु वे इस पहेली  का उत्तर दे पाने असमर्थ रहे। उन्होंने उसका उत्तर देने के लिए कुछ समय मॉगा किन्‍तु उत्तर ढूढ़ने के उधेड़बुन में उनकी जिंदगी बीत गयी। चाहे कैसा भी पदार्थ हो पर जलाने पर वो थोड़ा सा प्रकाश तो अवश्‍य ही करता है।  जब प्रियमेध ऋषि का अंतिम समय नजदीक आया तो उन्होंने ऋषि कक्षीवान  को संदेश भेजा कि‍ मैं आपकी पहेली का उत्तर ढ...

सफल लोग अलग क्यों होते हैं? उनकी 7 आदतें जो उन्हें आगे बढ़ाती हैं!

“सफलता का असली राज” क्या आपने कभी सोचा है सफल लोगों और आम इंसान के बीच असली फर्क क्या होता है ? उनकी किस्मत या मेहनत ? दोनो नहीं ,   बल्कि उनके ' सक्सेस माइंडसेट ' (Success Mindset) और ' लाइफ चेंजिंग हैबिट्स ' (Life Changing Habits) है जो वे हर रोज अपनाते हैं। इस ब्लॉग में , हम गहराई से जानेंगे उस ' सफल व्यक्ति की सोच ' के बारे में जो उन्हें सफलता की उँचाइयों तक ले जाती है। हम उन ' सफलता के नियमों ' और ' अमीर बनने की आदतों ' का विश्‍लेषण करेंगे जो आपकी आर्थिक और व्यक्तिगत जिंदगी को पूरी तरह बदल सकते हैं। यदि आप अपनी साधारण जिंदगी को असाधारण सफलता में बदलने के लिए तैयार हैं , तो यह ' मोटिवेशन हिंदी ' (Motivation Hindi) पोस्ट खास आपके लिए है। सच्चाई यह है कि सफल लोगों को आम लोगों से अलग बनाती है – उनकी सोच और उनकी आदतें।   सफलता कोई एक दिन में मिलने वाली चीज़ नहीं है , यह रोज़ की गई सही आदतों का परिणाम होती है। इस ब्‍लॉग में जानेंगे सफल लोगों की 7 ऐसी आदतें , जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती हैं और उन्हें सफलता के शिखर तक पह...

Savings Account से Wealth Creation तक: Mutual Funds की पूरी गाइड

अगर आपका पैसा सेविंग्स अकाउंट में पड़ा है, तो वो बढ़ नहीं रहा... वो घट रहा है। जी हाँ! महँगाई (Inflation) हर साल 6-7% की दर से बढ़ रही है और बैंक आपको 3-4% ब्याज देता है। यानी, आप हर साल अपने पैसे की Purchasing Power खो रहे हैं। आज के ब्लॉग में हम ‘Savings’ से ‘ Wealth Creation ’ तक का सफर तय करेंगे। आज हम Mutual Funds को ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि Depth में समझेंगे। आज आप सीखेंगे:  * NAV और Units का खेल क्या है?  * Expense Ratio आपकी कमाई कैसे खाता है?  * Direct vs Regular Plan में लाखों का फर्क क्यों है?  * और Step-Up SIP का जादुई फॉर्मूला। SEGMENT 1 – Mutual Fund का Technical Structure Mutual Fund SIP से Wealth Creation कैसे करें – Hindi Guide “ Mutual Fund क्या है, ये तो सब बताते हैं। लेकिन यह Backend में काम कैसे करता है? आईए इसे एक Pizza Party से समझते हैं। मान लीजिये एक पिज़्ज़ा ₹1000 का है। आपकी जेब में सिर्फ ₹100 हैं। आप पिज़्ज़ा नहीं खरीद सकते। लेकिन अगर आप 10 दोस्त मिल जाएँ, और सब ₹100-₹100 दें... तो ₹1000 का पिज़्ज़ा आ जाएगा। अब जिसके पास जितने पैसे थे, उसे पिज़्...