Skip to main content

यह मेरी समस्या नहीं है! | एक चूहेदानी और 3 मौतें | Best Hindi Moral Story

 

हम अक्सर अपनी जिंदगी में यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि 'छोड़ो यार, यह मेरी समस्या नहीं है' (It's not my problem)। लेकिन यही सोच कितनी खतरनाक हो सकती है? आज की यह Hindi Kahani एक चूहे, एक चूहेदानी और घर के पालतू जानवरों से संबंधित है। यह Motivational Story में हमें सिखने को मिलेगा कि कैसे एक छोटी सी अनदेखी पूरे परिवार या समाज के विनाश का कारण बन सकती है। यह Chuha aur Chuhadani की कहानी है जो हमें 'सामाजिक सरोकार' और 'सहानुभूति' (Empathy) का सबसे बड़ा पाठ पढ़ाती है। आइए पढ़ते हैं कि कैसे कबूतर, मुर्गा और बकरा अपनी ही बेपरवाही का शिकार बने, जबकि चूहा बच निकला।"

हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसी मुसीबत भी आती है जो हमारी बेपरवाही के कारण पैदा होता है । हम समय रहते उसका निदान कर देते तो ऐसे मुसीबत में नही फसते। कोई न कोई जाने अनजाने हमे भविष्य में आने वाली  समस्याें के बारे सूचित करता ही है। किंतु हम अपने आराम परस्त जीवन को कष्ट देना नही चाहते। या फिर हम उसे किसी और की समय समझ कर गंभीरता से नहीं सोचते।अंततः समाज के एक तबके के लिए उत्पन्न समस्या पूरे समाज को चपेट में ले लेता है। आइए इसे इस कहानी के माध्यम से समझने  का प्रयास करते हैं।

 

Hindi Kahani, Moral Stories in Hindi, Chuha aur Chuhadani, Social Responsibility Story, Best Motivational Story.
chuha samsya batata

        एक चूहा, एक व्यापारी के घर में, बिल बना कर रहता था ।

चूहा उसी घर में से, थोड़ा बहुत अनाज भी खा लेता था। व्यापारी को इस बात की खबर काफी दिनों से था और इस कारण  चूहे पर क्रोधित रहता था । व्यापारी हमेशा चूहे को पकड़ना या मरना चाहता था किंतु चूहा कभी उसके हाथ नही आया।

        एक दिन व्यापारी और उसकी पत्नी बाजार से घर आए।चूहे ने देखा कि व्यापारी और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं। चूहा  की खुशी का ठिकाना नही रहा । चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है ।क्योंकि अक्सर ऐसा ही होता था।

        उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक चूहेदानी थी।

        चूहा को खतरा भापने में देर नहीं लगी। घर में और भी जानवर तथा पक्षी रहते थे । जो व्यापारी के पालतू जानवर थे । चुकी चूहा अकेला कुछ कर नही था ।इसलिए उसने सोचा की दूसरे जानवरो से सहायता लेकर मुसीबत को दूर किया जाए।

इसे भी पढे-गुरु मिले तो बन्धन छूटे!अनोखा रहस्य: तोता जो पंडित से ज्यादा ज्ञानी निकला।

       सबसे पहले उस ने पिछवाड़े में जा कर कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है !

        कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? चूहेदानी तो तेरे लिए लाया है। मुझे कौन सा उस में फँसना है? तू अपना देख। कबूतर की बात सुनकर चूहा बहुत निराश हुआ। किंतु हार नहीं मानी और दूसरे जानवर से सहायता की आशा रखी।

        निराश चूहा ये बात मुर्गे को बताने गया ।

        मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा… "जा भाई....ये मेरी समस्या नहीं है ।"

        चूहा खतरे की गंभीरता को समझता था।इसलिए प्रयास जारी रखा

        व्यापारी के पास एक बकरा भी था जो बाड़े में बंधा रहता था।

        हताश चूहे ने बाड़े में जा कर बकरे को ये बात बताई।और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा। ठहाका लगाते हुए बकरे ने चूहा से कहा। कभी बकरे को चूहे दानी में कैद होते हुए देखा है? तू घबराहट के कारण पागल हो चुका है। तभी तूम मुझसे ऐसी बाते रहा है। इस तरह कुछ दिन गुजर गए।

            एक रात अचानक चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई,। उसे घर में रहने वाले सभी पालतू पशु पक्षी चौकन्ना हो गए। वे समझ गए कि आज चूहा ,चूहा दानी में फस चुका है। व्यापारी के पत्नी को भी लगा कि आज चूहा फंस गया ।

            किंतु उस चूहे दानी में एक ज़हरीला साँप फँस गया था।

Hindi Kahani, Moral Stories in Hindi, Chuha aur Chuhadani, Social Responsibility Story, Best Motivational Story.
pinjre me saanp


        अँधेरे में उसकी  पूँछ को चूहा समझ कर व्यापारी की पत्नी ने उसे निकाला । साँप चूहे दानी से बाहर आते ही उसे डस लिया।

        सांप के डसने से तबीयत बिगड़ने लगी।

         व्यापारी ने शीघ्र वैद्य को बुलवाया। वैद्य ने महिला की हालत को देखते हुए औषधि दिया और साथ ही उसे कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी ।

        फिर क्या था

        कबूतर अब पतीले में उबल रहा था...।

        खबर सुनकर उस व्यापारी के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे।

        चूकि कई रिश्तेदार बहुत दिनों बाद मिलने आए थे। इसलिए  भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन उसी मुर्गे को काटा गया ।

        कुछ दिनों बाद उस व्यापारी की पत्नी ठीक हो गयी,। तो खुशी में उस व्यक्ति ने अपने गांव के लिए एक दावत रखी। 

        दावत में भोजन का उचित प्रबंध हो अतः  बकरे को काटा गया।

        अब चूहा का क्या,,?कुछ भी नही 

Hindi Kahani, Moral Stories in Hindi, Chuha aur Chuhadani, Social Responsibility Story, Best Motivational Story.
ghar se door jata chuha


        चूहा अब दूर जा चुका था, बहुत दूर ……….। क्योंकि चूहा समझ चुका था कि मैं आराम परस्त,निकम्मों,बुजदिलो, कायरो के  समाज में जीवन व्यतीत कर रहा हूं।ऐसे समाज में जीवन ज्यादा दिन चल सकता।

 

            इस लिए अगली बार कोई आपको अपनी समस्या बतायेे और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है, तो रुकिए और दुबारा सोचिये ।

समाज का एक अंग, एक तबका, एक नागरिक भी खतरे में है तो पूरा समाज व पूरा देश खतरे में..है ।

इस Heart Touching Story सिखती है कि समाज में हम परस्‍पर जुड़े हुए हैं। जब हम किसी और को मुसीबत में देखकर आँखें फेर लेते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे होते हैं। उस कबूतर, मुर्गे और बकरे ने सोचा था कि 'चूहेदानी' सिर्फ चूहे की समस्या है, लेकिन अंततः वही उनकी मौत का कारण बनी।यह Inspirational Story in Hindi हमें याद दिलाती है कि समाज का एक अंग (हिस्सा) भी अगर तकलीफ में है, तो पूरा समाज खतरे में है। अगली बार जब कोई आपसे मदद मांगे, तो यह मत कहिए कि 'यह मेरा काम नहीं है'। एक-दूसरे का साथ दें और सुरक्षित रहें।

।।जय हिंद।।

Comments

Popular posts from this blog

ताप तो है पर प्रकाश नहीं – प्राचीन वेद कथा

      हिंदू धर्म की शिक्षाएँ प्रचीन काल में एक विद्वान ऋषि कक्षीवान हुआ करते थे ,जो हर प्रकार के वेदशास्त्र  में निपुर्ण थे। एक बार वे एक ऋषि से  मिलने गए जो उनके सामान ही विद्वान थे जिनका नाम था प्रियमेध और सभी वे भी सभी शास्त्रों के ज्ञाता थे। दोनों सहपाठी भी थे और जब भी वे दोनों मिलते तो दोनों के बीच एक लम्बा शास्त्रार्थ होता था। जिसमे कभी तो  प्रियमेघ और कभी कक्षीवान विजय होते थे।  उस दिन के शास्‍त्रार्थ में भी ऋषि कक्षीवान ने प्रियमेध से  एक प्रश्न पूछा कि वह कौन सी चीज है जिसे जलाने पर उस से ताप तो उत्पन्न होता हो किन्तु तनिक भी प्रकाश ना फैले?  प्रियमेध ने बहुत देर तक सोच-विचार किया परन्तु वे इस पहेली  का उत्तर दे पाने असमर्थ रहे। उन्होंने उसका उत्तर देने के लिए कुछ समय मॉगा किन्‍तु उत्तर ढूढ़ने के उधेड़बुन में उनकी जिंदगी बीत गयी। चाहे कैसा भी पदार्थ हो पर जलाने पर वो थोड़ा सा प्रकाश तो अवश्‍य ही करता है।  जब प्रियमेध ऋषि का अंतिम समय नजदीक आया तो उन्होंने ऋषि कक्षीवान  को संदेश भेजा कि‍ मैं आपकी पहेली का उत्तर ढ...

Savings Account से Wealth Creation तक: Mutual Funds की पूरी गाइड

अगर आपका पैसा सेविंग्स अकाउंट में पड़ा है, तो वो बढ़ नहीं रहा... वो घट रहा है। जी हाँ! महँगाई (Inflation) हर साल 6-7% की दर से बढ़ रही है और बैंक आपको 3-4% ब्याज देता है। यानी, आप हर साल अपने पैसे की Purchasing Power खो रहे हैं। आज के ब्लॉग में हम ‘Savings’ से ‘ Wealth Creation ’ तक का सफर तय करेंगे। आज हम Mutual Funds को ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि Depth में समझेंगे। आज आप सीखेंगे:  * NAV और Units का खेल क्या है?  * Expense Ratio आपकी कमाई कैसे खाता है?  * Direct vs Regular Plan में लाखों का फर्क क्यों है?  * और Step-Up SIP का जादुई फॉर्मूला। SEGMENT 1 – Mutual Fund का Technical Structure Mutual Fund SIP से Wealth Creation कैसे करें – Hindi Guide “ Mutual Fund क्या है, ये तो सब बताते हैं। लेकिन यह Backend में काम कैसे करता है? आईए इसे एक Pizza Party से समझते हैं। मान लीजिये एक पिज़्ज़ा ₹1000 का है। आपकी जेब में सिर्फ ₹100 हैं। आप पिज़्ज़ा नहीं खरीद सकते। लेकिन अगर आप 10 दोस्त मिल जाएँ, और सब ₹100-₹100 दें... तो ₹1000 का पिज़्ज़ा आ जाएगा। अब जिसके पास जितने पैसे थे, उसे पिज़्...

पावर ऑफ कंपाउंडिंग: दुनिया का आठवां अजूबा और अमीर बनने का सबसे बड़ा रहस्य

  financial-freedom-hindi.jpg क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग , जैसे वारेन बफेट ( Warren Buffett), अपनी संपत्ति कैसे बनाते हैं ? क्या उनके पास कोई जादुई छड़ी है या वे कोई गुप्त खजाना जानते हैं ? सच तो यह है कि उनके पास एक ऐसा ' गणितीय जादू ' है जो हम सबके पास उपलब्ध है , लेकिन हम में से बहुत कम लोग उसका सही उपयोग जानते हैं। उस जादू का नाम है — पावर ऑफ कंपाउंडिंग ( Power of Compounding) । Compounding यानी वह ताकत , जो समय के साथ आपके छोटे-छोटे निवेश को कई गुना बड़ा बना देती है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक बार कहा था: " कंपाउंड इंटरेस्ट (चक्रवृद्धि ब्याज) दुनिया का आठवां अजूबा है। जो इसे समझता है , वह इसे कमाता है ; जो इसे नहीं समझता , वह इसे चुकाता है।" यह केवल एक आर्थिक सिद्धांत नहीं है , बल्कि जीवन का एक दर्शन है। चाहे वह पैसा हो , ज्ञान हो , स्वास्थ्य हो या रिश्ते — कंपाउंडिंग हर जगह काम करती है। इस विस्तृत ब्लॉग में , हम कंपाउंडिंग की हर परत को खोलेंगे , कहानियों से समझेंगे , गणित से परखेंगे और जानेंगे कि कैसे एक आम इंसान केवल समय...