Skip to main content

जीवन में अवसर की महत्वता

 जीवन में अवसर की महत्वता

साधु और भगवान की यह कहानी एक बहुत ही प्रेरण प्रदान करने वाली कहानी हिंदी में है, जो कि हमें जीवन में अवसर की महत्वता समझाने मे सहायता करती है। यह मोटिवेशनल स्टोरी इन हिंदी न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाती है अपितु यह भी बताती है कि अवसर पहचानने

की कहानी
क्यों हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसी शिक्षाप्रद कहानी हिंदी में हमें यह सीखाती है कि सही समय पर लिया गया निर्णय हमारे जीवन को बदल सकता है। इसलिए इस नैतिक कहानी हिंदी से मिलने वाली सीख प्रत्‍येक मानव के लिए उपयोगी है।

चिंता का कारण,असंतोष

  एक नगर में एक साधु रहता था । साधु को अपनी भक्ति तथा भगवान पर बहुत विश्‍वास था । एक दिन उस नगर में बहुत बारिश हुई।जिससे नगर में बाढ आ गयी। वह साधु पेड़ के निचे बैठा था और भगवान का स्‍मरण कर रहा था।  बाढ़ के कारण चारो तरफ पानी ही पानी भरा गया। नगर के  सब लोग  बचने के लिए नगर से बाहर पास के पहाड़ की ओर भागने लगे।

    तभी उनमे से एक व्‍यक्ति ने  देखा कि इस अवस्‍था में भी साधु जी भगवान की तपस्या कर रहे है।  उस व्‍यक्ति ने सोचा कि ये अपने आप को बचाने के लिए नगर छोड कर कही जा क्यों नहीं रहे है । व्‍यक्ति ने साधु से बोला “अरे आप कही जा क्यों नहीं रहे हो । हम सब नगरवासी पहाड की ओर जा रहे।आप भी मेरे साथ ऊपर पहाड़ की  चलो। नहीं तो डूब जाओगे”।

    साधु बोले अरे हमें क्या होगा । मैं भगवान  की इतनी तपस्या करता हूँ ।मुझे कुछ नहीं हो सकता। मुझे बचाने के लिए  भगवान स्‍वयं आयेगा।

    धीरे धीरे जल स्‍तर बढता जा रहा था । पानी साधु के कमर तक आ गया।नगर के बचे खुचे लोग  वहाँ से नाव लेकर निकलने लगे । तभी उनमे से एक सज्‍जन ने साधु से कहा साधु महाराज जलस्‍तर बढता जा रहा है।पानी आपके कमर तक आ गया है। आप हमारे साथ चलिए। इस पर साधु ने कहा  नहीं-नहीं भगवान मुझे अपने आप बचाएगा । यह सुनकर  वह नाव वाला भी वहाँ से चला गया।

कुछ देर बाद पानी स्‍तर और भी बढ गया।और  इतना बढ़ गया कि साधु के गले तक पहुंच गया । किन्‍तु वहा कुछ लोग और भी फंसे थे। अब लोगो को हेलीकाॅप्टर से बचाने लगे। कुछ ही  देर में सभी नगर वासी को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया  गया।एक  हेलीकाॅप्टर साधु के पास आया जो की आखरी हेलीकाॅप्टर था साधु के पास निचे रस्सी फेंकी और बोला इसे पकड़ो और ऊपर आ जाओ नहीं तो आप डूब जाओगे यह आखरी हेलीकाॅप्टर है और आपके पास बचने का कोई और रास्ता नहीं है।

साधु ने कहा आप यह रस्सी वापस ऊपर खींच लो। और आप चले जाओ। मुझे भगवान के ऊपर पूरा भरोसा है ।वह मुझे बचने अवश्‍य आयेगा। पानी का स्‍तर   ऊपर आ गया ।पेड़ पौधे  डूब गया और साधु की भी डूबने से मौत हो गयी।

    मरने के उपरान्‍त साधु भगवान के पास पहुंचा और बोला हे भगवान मैंने पूरी जीवन आपकी तपस्या की है। मेरा सम्‍पूर्ण जीवन आपकी आराधना करने में लग गया।  विपत्‍ती के समय भरोसे के साथ आपका प्रतीक्षा करता रहा कि तुम मुझे बचने आओगे । लेकिन वहाँ  डूब कर मेरी मृृृृत्‍यु हाेे गयी और तुम नहीं आये ।ऐसा क्यों।

    भगवान बोले मुर्ख इंसान मै एक नहीं तीन बार आया था।  पहला पैदल चलते हुए, दूसरा नाव पर, और तीसरा हेलीकाप्टर के द्वारा ।लेकिन तुमने मुझे एक बार  भी नहीं पहचाना । मैै तो इसी तरह सहायता करने आता हुं। पता नहीं किसका तू इंतजार कर रहा था।

    इस प्रकार जिंदगी में हमें परमात्‍मा  बहुत से अवसर देता रहता है ।लेकिन हम सब उस अवसर  को ठुकराकर पता नहीं किस चीज़ का इंतजार कर रहे होते है।  एक के बाद एक कई  मौका हाथ से निकल जाता है और हम कुछ नहीं कर पाते है।

तो किसी भी अच्छे समय का इंतजार मत करो जो भी करना है आज और अभी से ही शुरु कर दो।

दान और त्याग की सच्ची कथा

निष्‍कर्ष

उपरोक्‍त कहानी एक Best Motivational Story in Hindi के रूप में यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रेरणादायक कहानी के रूप में विश्वास और मेहनत का अद्भुत संगम कैसे चमत्कार कर सकता है। भगवान पर विश्वास की कहानी होने के साथ-साथ यह कहानी स्टूडेंट्स के लिए मोटिवेशनल स्टोरी भी है, जो यह बताती है कि निरंतर प्रयास से जीवन बदल देने वाली कहानी जीवन बदल सकती है। सही समय पर मिलने वाले सफलता के अवसर वही पहचान पाता है जो आपदा को अवसर बनाने की समझ रखता है, और यही संदेश इस Best motivational story in Hindi को महत्‍वपूर्ण बनाता है।

Comments

Popular posts from this blog

ताप तो है पर प्रकाश नहीं – प्राचीन वेद कथा

      हिंदू धर्म की शिक्षाएँ प्रचीन काल में एक विद्वान ऋषि कक्षीवान हुआ करते थे ,जो हर प्रकार के वेदशास्त्र  में निपुर्ण थे। एक बार वे एक ऋषि से  मिलने गए जो उनके सामान ही विद्वान थे जिनका नाम था प्रियमेध और सभी वे भी सभी शास्त्रों के ज्ञाता थे। दोनों सहपाठी भी थे और जब भी वे दोनों मिलते तो दोनों के बीच एक लम्बा शास्त्रार्थ होता था। जिसमे कभी तो  प्रियमेघ और कभी कक्षीवान विजय होते थे।  उस दिन के शास्‍त्रार्थ में भी ऋषि कक्षीवान ने प्रियमेध से  एक प्रश्न पूछा कि वह कौन सी चीज है जिसे जलाने पर उस से ताप तो उत्पन्न होता हो किन्तु तनिक भी प्रकाश ना फैले?  प्रियमेध ने बहुत देर तक सोच-विचार किया परन्तु वे इस पहेली  का उत्तर दे पाने असमर्थ रहे। उन्होंने उसका उत्तर देने के लिए कुछ समय मॉगा किन्‍तु उत्तर ढूढ़ने के उधेड़बुन में उनकी जिंदगी बीत गयी। चाहे कैसा भी पदार्थ हो पर जलाने पर वो थोड़ा सा प्रकाश तो अवश्‍य ही करता है।  जब प्रियमेध ऋषि का अंतिम समय नजदीक आया तो उन्होंने ऋषि कक्षीवान  को संदेश भेजा कि‍ मैं आपकी पहेली का उत्तर ढ...

Savings Account से Wealth Creation तक: Mutual Funds की पूरी गाइड

अगर आपका पैसा सेविंग्स अकाउंट में पड़ा है, तो वो बढ़ नहीं रहा... वो घट रहा है। जी हाँ! महँगाई (Inflation) हर साल 6-7% की दर से बढ़ रही है और बैंक आपको 3-4% ब्याज देता है। यानी, आप हर साल अपने पैसे की Purchasing Power खो रहे हैं। आज के ब्लॉग में हम ‘Savings’ से ‘ Wealth Creation ’ तक का सफर तय करेंगे। आज हम Mutual Funds को ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि Depth में समझेंगे। आज आप सीखेंगे:  * NAV और Units का खेल क्या है?  * Expense Ratio आपकी कमाई कैसे खाता है?  * Direct vs Regular Plan में लाखों का फर्क क्यों है?  * और Step-Up SIP का जादुई फॉर्मूला। SEGMENT 1 – Mutual Fund का Technical Structure Mutual Fund SIP से Wealth Creation कैसे करें – Hindi Guide “ Mutual Fund क्या है, ये तो सब बताते हैं। लेकिन यह Backend में काम कैसे करता है? आईए इसे एक Pizza Party से समझते हैं। मान लीजिये एक पिज़्ज़ा ₹1000 का है। आपकी जेब में सिर्फ ₹100 हैं। आप पिज़्ज़ा नहीं खरीद सकते। लेकिन अगर आप 10 दोस्त मिल जाएँ, और सब ₹100-₹100 दें... तो ₹1000 का पिज़्ज़ा आ जाएगा। अब जिसके पास जितने पैसे थे, उसे पिज़्...

पावर ऑफ कंपाउंडिंग: दुनिया का आठवां अजूबा और अमीर बनने का सबसे बड़ा रहस्य

  financial-freedom-hindi.jpg क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग , जैसे वारेन बफेट ( Warren Buffett), अपनी संपत्ति कैसे बनाते हैं ? क्या उनके पास कोई जादुई छड़ी है या वे कोई गुप्त खजाना जानते हैं ? सच तो यह है कि उनके पास एक ऐसा ' गणितीय जादू ' है जो हम सबके पास उपलब्ध है , लेकिन हम में से बहुत कम लोग उसका सही उपयोग जानते हैं। उस जादू का नाम है — पावर ऑफ कंपाउंडिंग ( Power of Compounding) । Compounding यानी वह ताकत , जो समय के साथ आपके छोटे-छोटे निवेश को कई गुना बड़ा बना देती है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक बार कहा था: " कंपाउंड इंटरेस्ट (चक्रवृद्धि ब्याज) दुनिया का आठवां अजूबा है। जो इसे समझता है , वह इसे कमाता है ; जो इसे नहीं समझता , वह इसे चुकाता है।" यह केवल एक आर्थिक सिद्धांत नहीं है , बल्कि जीवन का एक दर्शन है। चाहे वह पैसा हो , ज्ञान हो , स्वास्थ्य हो या रिश्ते — कंपाउंडिंग हर जगह काम करती है। इस विस्तृत ब्लॉग में , हम कंपाउंडिंग की हर परत को खोलेंगे , कहानियों से समझेंगे , गणित से परखेंगे और जानेंगे कि कैसे एक आम इंसान केवल समय...