Skip to main content

गरीबी से अमीरी तक का सफर – सफल लोगों की सच्ची कहानी

    

गरीबी से अमीरी तक का प्रेरणादायक सफर – सफलता की सच्ची कहानी
गरीबी से अमीरी तक का सफर

 जीवन में हर कोई ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन संघर्ष से सफलता का रास्ता आसान नहीं होता। अक्सर हम सफल लोगों की कहानी सुनकर प्रेरित तो होते हैं, लेकिन उनके पीछे की कड़ी मेहनत और त्याग को नहीं देख पाते। कुछ ऐसी बेहतरीन मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी में, जो यह साबित करती हैं कि गरीबी से सफलता का सफर केवल जज्बे और इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है। इस दुनिया में कोई भी इंसान अमीर या गरीब पैदा नहीं होता, बल्कि उसकी सोच, मेहनत और फैसले उसे अमीर या गरीब बनाते हैं। गरीबी एक परिस्थिति है, कोई पहचान नहीं। लेकिन दुर्भाग्य से बहुत से लोग गरीबी को ही अपनी किस्मत मान लेते हैं और जीवनभर उसी में जीते रहते हैं।

 Wikipedia:  मानसिक सफलता की परिभाषा

    आज हम आपको बताएँगे गरीबी से अमीरी तक के उस सच्चे सफर की कहानी, जो यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात चाहे जैसे भी हों, इंसान अपनी तकदीर बदल सकता है।यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है जो संघर्ष कर रहा है, हार चुका है, टूट चुका है लेकिन फिर भी उठना चाहता है।

कहानी शुरू होती है एक छोटे से गाँव से, जहाँ न पक्के घर थे, न अच्छी सड़कें, न साधन। उसी गाँव में एक बहुत गरीब किसान का बेटा पैदा हुआ। घर की हालत इतनी खराब थी कि कई बार पूरे दिन सिर्फ एक समय का खाना मिलता था।बचपन में उसके पास पहनने के लिए ढंग के कपड़े, पढ़ने के लिए किताबें, स्कूल की फीस भरने के पैसे नहीं होते थे।  

कई बार स्कूल से केवल इसलिए निकाल दिया जाता क्योंकि फीस नहीं भरी थी। बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते, उसे गरीब”, “फटा हुआजैसे शब्दों से बुलाते। वह चुपचाप सब सह लेता, लेकिन अंदर ही अंदर एक आग जल रही थी एक दिन मैं यह सब बदल दूँगा।

जब बच्चे खेलने जाते, वह दूसरों के खेतों में काम करता। कभी मजदूरी, कभी पशुओं को चराना, कभी दुकान पर झाड़ू लगाना ताकि घर में कुछ पैसे आ सकें।
एक दिन स्कूल में टीचर ने कहा:
तुम जैसे गरीब बच्चे ज़्यादा पढ़-लिख नहीं पाते।
यह बात उसके दिल में  चुभ गई। उस दिन उसने तय कर लिया:
अब मेरी गरीबी मेरी पहचान नहीं बनेगी, मेरी सफलता बनेगी।
वहीं से उसके जीवन की सोच बदल गई।
हालाँकि हालात बहुत खराब थे, लेकिन उसने पढ़ाई नहीं छोड़ी। दिन में काम करता, रात में पढ़ता। सड़क की लाइट के नीचे बैठकर किताबें पढ़ता। कई बार भूखा सोता, लेकिन अपने सपनों को जिंदा रखता।
वह समझ चुका था कि:
पैसा छीना जा सकता है, जमीन छीनी जा सकती है, लेकिन ज्ञान कभी कोई नहीं छीन सकता।
धीरे-धीरे उसने अच्छे अंक लाने शुरू किए। स्कॉलरशिप मिली। कॉलेज तक पहुँचा। वहीं से उसने पहली बार बड़े सपने देखे।
 कॉलेज के बाद उसने एक छोटा सा बिज़नेस शुरू किया। उसने सोचा था – “अब तो सब बदल जाएगा।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।पहला बिज़नेस बुरी तरह फ्लॉप हो गया।
कर्ज़ बढ़ गया,रिश्तेदार ताने मारने लगे,दोस्त मज़ाक उड़ाने लगे
लोग कहते:जिसने गरीबी में जन्म लिया, वह हमेशा गरीब ही रहेगा।
वह डिप्रेशन में चला गया। कई रातें बिना सोए गुज़रीं। कई बार सोचने लगा – “क्या वाकई मैं कुछ कर पाऊँगा?”
लेकिन फिर उसने खुद से पूछा: क्या मैं हार मानने के लिए पैदा हुआ हूँ?”
यहीं से उसके जीवन का असली मोड़ शुरू हुआ।
 एक दिन उसे एक किताब मिली सोच की शक्ति (Power of Mind) पर आधारित। पहली बार उसे समझ आया: गरीबी पैसे की नहीं, सोच की होती है
 उसी दिन उसने 4 बड़े फैसले लिए:
 1.अब वह शिकायत नहीं करेगा !       2.हर दिन कुछ नया सीखेगा
3.असफलता से डरेगा नहीं!                4.अपनी तुलना किसी से नहीं करेगा
 उसने तय किया कि अब वह ]सफल लोगों की बायोग्राफी पढ़ेगा! मोटिवेशनल वीडियो देखेगा!
अपने लक्ष्य लिखेगा और खुद पर पूरा विश्वास करेगा!
अब उसने दिन के 16–18 घंटे काम करना शुरू किया।
सुबह 5 बजे उठना, पढ़ना, सीखना, काम करना, खुद को बेहतर बनाना यही उसकी दिनचर्या बन गई। वह जान चुका था:
अमीरी एक दिन में नहीं बनती, यह रोज़ बनती है।
धीरे-धीरे उसने एक नई स्किल सीखी,डिजिटल दुनिया को समझा, पैसे को save करना सीखा,निवेश की समझ बनाई,।यही वो चीजें थीं, जो कभी उसके माता-पिता नहीं सिखा पाए थे क्योंकि उन्होंने खुद गरीबी देखी थी।
हमने अपने लेख  सफलता के लिए धैर्य क्यों जरूरी है? बताया है!
इस बार उसने भावनाओं में बहकर बिज़नेस शुरू नहीं किया, बल्कि market की रिसर्च की, सही लोगों से सीखा,छोटे स्तर से शुरुआत की;खर्च को कंट्रोल में रखा! शुरुआत में मुनाफा बहुत कम था, लेकिन वह निराश नहीं हुआ।
क्योंकि इस बार वह सिर्फ पैसा नहीं, अनुभव कमा रहा था।
धीरे-धीरे,ग्राहक बढ़े,भरोसा बना,ब्रांड की पहचान बनी और आय स्थिर होने लगी!
कई सालों की मेहनत के बाद वह दिन भी आया, जब उसने पहली बार अपनी जिंदगी में लाखों की कमाई एक ही महीने में देखी।
उस दिन उसने रोते हुए कहा:
आज मेरे माता-पिता की सारी तकलीफों का कर्ज़ उतर गया।
अब वह वही इंसान था:जो कभी भूखा सोता थाजो कभी अपमान सहता थाजो कभी गरीबी से हारने वाला थालेकिन आज वह दूसरों को रोजगार दे रहा था।
अमीर बनने के बाद उसने अहंकार नहीं अपनाया। उसनेअपने माता-पिता के लिए घर बनवाया,गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया,गांव में रोजगार के अवसर पैदा किए!
उसने साबित किया कि:
अमीरी सिर्फ खुद के लिए नहीं होती, समाज के लिए भी होती है
गरीबी से अमीरी तक पहुँचने के 10 कड़वे लेकिन सच्चे नियम

1 गरीबी पैसों से नहीं, सोच से निकलती है!   2  बहाने बनाने वाला कभी अमीर नहीं बनता!
3 असफलता अमीरी का पहला कदम होती है! 4 समय का सही उपयोग ही सबसे बड़ी पूंजी है!
5 सीखना कभी बंद मत करो!   6 सफलता जल्दी नहीं, धीरे-धीरे मिलती है!
7 डर सबसे बड़ी गरीबी है!   8 मेहनत का कोई विकल्प नहीं!

9 गलत संगत आपको नीचे खींचती है!  10 आत्मविश्वास सबसे बड़ी दौलत है
 क्यों अधिकतर लोग गरीबी से बाहर नहीं निकल पाते?
क्योंकि वे दूसरों को दोष देते हैं,वे सिस्टम को कोसते हैं,वे सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं,वे अपने हालात को बदलने की कोशिश नहीं करते!
जबकि सफल व्यक्ति जिम्मेदारी खुद लेता है, समाधान खोजता है और खुद को बदलता है।
यह कहानी हमें क्या सिखाती है?
यह कहानी हमें सिखाती है कि:
हालात चाहे जैसे हों, जीतने वाला इंसान सोच से बनता है !
गरीबी स्थायी नहीं है! संघर्ष अस्थायी है! सफल लोग अलग नहीं होते, वे अलग सोचते हैं ।
निष्कर्ष (Conclusion)
गरीबी से अमीरी तक का सफर आसान नहीं होता, लेकिन संभव जरूर होता है।
इस सफर में आंसू भी होते हैं, अपमान भी, टूटना भी, हारना भी ।
 लेकिन अंत में वही इंसान जीतता है, जो हार मानने से इंकार करता है।
अगर आप आज गरीब हैं, तो दुखी मत होइए।
दुखी तब होना जब आप कोशिश करना छोड़ दें।
आपकी आज की स्थिति आपकी अंतिम स्थिति नहीं है।
आज अगर आप संघर्ष में हैं, तो समझिए आप सफलता की ट्रेन में बैठ चुके हैं।
बस उतरना मत।
क्योंकि:
गरीबी से अमीरी तक का सफर पैरों से नहीं, हौसलों से तय होता है।

Comments

Popular posts from this blog

ताप तो है पर प्रकाश नहीं – प्राचीन वेद कथा

      हिंदू धर्म की शिक्षाएँ प्रचीन काल में एक विद्वान ऋषि कक्षीवान हुआ करते थे ,जो हर प्रकार के वेदशास्त्र  में निपुर्ण थे। एक बार वे एक ऋषि से  मिलने गए जो उनके सामान ही विद्वान थे जिनका नाम था प्रियमेध और सभी वे भी सभी शास्त्रों के ज्ञाता थे। दोनों सहपाठी भी थे और जब भी वे दोनों मिलते तो दोनों के बीच एक लम्बा शास्त्रार्थ होता था। जिसमे कभी तो  प्रियमेघ और कभी कक्षीवान विजय होते थे।  उस दिन के शास्‍त्रार्थ में भी ऋषि कक्षीवान ने प्रियमेध से  एक प्रश्न पूछा कि वह कौन सी चीज है जिसे जलाने पर उस से ताप तो उत्पन्न होता हो किन्तु तनिक भी प्रकाश ना फैले?  प्रियमेध ने बहुत देर तक सोच-विचार किया परन्तु वे इस पहेली  का उत्तर दे पाने असमर्थ रहे। उन्होंने उसका उत्तर देने के लिए कुछ समय मॉगा किन्‍तु उत्तर ढूढ़ने के उधेड़बुन में उनकी जिंदगी बीत गयी। चाहे कैसा भी पदार्थ हो पर जलाने पर वो थोड़ा सा प्रकाश तो अवश्‍य ही करता है।  जब प्रियमेध ऋषि का अंतिम समय नजदीक आया तो उन्होंने ऋषि कक्षीवान  को संदेश भेजा कि‍ मैं आपकी पहेली का उत्तर ढ...

Savings Account से Wealth Creation तक: Mutual Funds की पूरी गाइड

अगर आपका पैसा सेविंग्स अकाउंट में पड़ा है, तो वो बढ़ नहीं रहा... वो घट रहा है। जी हाँ! महँगाई (Inflation) हर साल 6-7% की दर से बढ़ रही है और बैंक आपको 3-4% ब्याज देता है। यानी, आप हर साल अपने पैसे की Purchasing Power खो रहे हैं। आज के ब्लॉग में हम ‘Savings’ से ‘ Wealth Creation ’ तक का सफर तय करेंगे। आज हम Mutual Funds को ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि Depth में समझेंगे। आज आप सीखेंगे:  * NAV और Units का खेल क्या है?  * Expense Ratio आपकी कमाई कैसे खाता है?  * Direct vs Regular Plan में लाखों का फर्क क्यों है?  * और Step-Up SIP का जादुई फॉर्मूला। SEGMENT 1 – Mutual Fund का Technical Structure Mutual Fund SIP से Wealth Creation कैसे करें – Hindi Guide “ Mutual Fund क्या है, ये तो सब बताते हैं। लेकिन यह Backend में काम कैसे करता है? आईए इसे एक Pizza Party से समझते हैं। मान लीजिये एक पिज़्ज़ा ₹1000 का है। आपकी जेब में सिर्फ ₹100 हैं। आप पिज़्ज़ा नहीं खरीद सकते। लेकिन अगर आप 10 दोस्त मिल जाएँ, और सब ₹100-₹100 दें... तो ₹1000 का पिज़्ज़ा आ जाएगा। अब जिसके पास जितने पैसे थे, उसे पिज़्...

पावर ऑफ कंपाउंडिंग: दुनिया का आठवां अजूबा और अमीर बनने का सबसे बड़ा रहस्य

  financial-freedom-hindi.jpg क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग , जैसे वारेन बफेट ( Warren Buffett), अपनी संपत्ति कैसे बनाते हैं ? क्या उनके पास कोई जादुई छड़ी है या वे कोई गुप्त खजाना जानते हैं ? सच तो यह है कि उनके पास एक ऐसा ' गणितीय जादू ' है जो हम सबके पास उपलब्ध है , लेकिन हम में से बहुत कम लोग उसका सही उपयोग जानते हैं। उस जादू का नाम है — पावर ऑफ कंपाउंडिंग ( Power of Compounding) । Compounding यानी वह ताकत , जो समय के साथ आपके छोटे-छोटे निवेश को कई गुना बड़ा बना देती है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक बार कहा था: " कंपाउंड इंटरेस्ट (चक्रवृद्धि ब्याज) दुनिया का आठवां अजूबा है। जो इसे समझता है , वह इसे कमाता है ; जो इसे नहीं समझता , वह इसे चुकाता है।" यह केवल एक आर्थिक सिद्धांत नहीं है , बल्कि जीवन का एक दर्शन है। चाहे वह पैसा हो , ज्ञान हो , स्वास्थ्य हो या रिश्ते — कंपाउंडिंग हर जगह काम करती है। इस विस्तृत ब्लॉग में , हम कंपाउंडिंग की हर परत को खोलेंगे , कहानियों से समझेंगे , गणित से परखेंगे और जानेंगे कि कैसे एक आम इंसान केवल समय...